दिल्ली एम्स और आरएमएल समेत कई हॉस्पिटल की ओपीडी आज दोपहर तक रहेगी बंद

नई दिल्ली। दिल्ली एम्स में आज दोपहर ढाई बजे तक ओपीडी की सुविधा बंद रहेगी। इस दौरान होने वाली जांच व अन्य सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी। हालांकि सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

आपातकालीन सेवाएं जारी रहेगी

आज अयोध्या में होने जा रहे श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नई दिल्ली एम्स के अलावा, डॉ. राम मनोहर लोहिया सहित दूसरे अस्पतालों में ओपीडी सुविधा दोपहर ढाई बजे के बाद ही शुरू होगी। वहीं इस दौरान आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेगी। इसे लेकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने आदेश जारी किया है।

डेढ़ बजे से ओपीडी पंजीकरण की सुविधा

आदेशों में कहा है कि ढाई बजे के बाद ओपीडी सुविधा के लिए डेढ़ बजे से ओपीडी पंजीकरण की सुविधा शुरू होगी। वहीं, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में भी आधे दिन की छुट्टी रहेगी। प्रबंधन ने कहा है कि सभी अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल किया जा रहा है और क्रिटिकल सर्विसेज काम करेंगी। अगर कोई मरीज आता है तो उसके इलाज का ध्यान रखा जाएगा। शाम के समय ओपीडी चालू रहेगी।

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आदेश जारी

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए 22 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। वहीं, स्कूलों और कालेजों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।

 

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ