प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के साथ एक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

यमुनानगर। प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के साथ एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आजाद नगर निवासी गोपाल उर्फ विक्की के कब्जे से कुल 680 प्रतिबंधित कैप्सूल जब्त किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह है मामला

एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज बलराज सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कन्हैया साहिब चौक से एक युवक प्रतिबंधित दवाइयां लेकर निकलेगा। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक जसवंत सिंह, सतीश, एएसआई बीरबल, राजिंद्र, योगेश, संदीप की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू कर दी।

प्रतिबंधित 680 कैप्सूल बरामद

कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ अभिषेक वालिया को बुलाया। उनके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली। युवक के पास से प्रतिबंधित 680 कैप्सूल बरामद हुए। ड्रग कंट्रोलर रितु मैहला ने पकड़े गए कैप्सूलों की जांच की तो सामने आया कि वह कैप्सूल प्रतिबंधित हैं। इनके लाने व ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।

आरोपी की बाइक भी कब्जे में ली

आरोपी से जब इन कैप्सूल सं संबंधित कागजात मांगे तो वह इसे नहीं दिखा पाया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी गोपाल के नाम से हुई। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी की बाइक भी कब्जे में ले ली गई है। पता चला है कि आरोपी पर पहले भी इसी प्रकार का मामला दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त