नशीली दवा की खेप के साथ दो युवक दबोचे, तीसरा फरार

करनाल। नशीली दवा की खेप के साथ दो गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस टीम ने स्थानीय दुर्गा कॉलोनी से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और कैप्सूल बरामद किए हैं। इन नशीली दवाओं की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। इन दवाओं की खेप के साथ उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर और यमुनानगर की सावनपुरी कॉलोनी निवासी दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

यह है मामला

सेक्टर-32-33 थाने के एएसआई उपकार सिंह ने बताया कि उन्हें दुर्गा कॉलोनी की गली नंबर 4 से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई व गोदाम में भारी मात्रा में दवाएं होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर उन्होंने पानीपत और कैथल पुलिस के साथ टीम गठित करके गोदाम पर रेड की।

गोदाम पर की छापेमारी

गोदाम में दवाओं की पेटी पर बैठे दो युवक मिले। युवकों ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुंडा कलां निवासी राकिब अली और दूसरे ने यमुनानगर के सावनपुरी निवासी प्रशांत गर्ग बताया। पुलिस ठीम ने पेटियों को खोलकर दवाओं को देखा। इन पर पर मैन्यूफैक्चर तिथि फरवरी 2023 और एक्सपायरी तिथि जनवरी 2025 अंकित मिली।

दस पेटियों में मिली नशीली दवा 

पुलिस को कुल 13 पेटी मौके पर मिली। इनमें से दस पेटियों में करीब तीन लाख रुपये कीमत की नशीली टेबलेट और बाकी तीन पेटी में करीब एक लाख रुपये कीमत के कैप्सूल पाए गए। सभी दवाओं के सैंपल लेने के बाद बाकी को जब्त कर लिया गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

तीसरा आरोपी पकड़ से बाहर

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित नशीली दवाओं के इस धंधे में गिरफ्तार राकिब अली और प्रशांत गर्ग के साथ उत्तर प्रदेश के गांव भरी निवासी गोपाल उर्फ शारिक भी शामिल है। तीनों मिलकर हरियाणा समेत आसपास के प्रदेश में नशे का कारोबार करते हैं। गोपाल उर्फ शारिक अभी फरार है।

 नशीली दवा

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे सुराग मिलने के बाद तीसरे फरार हुए आरोपी को भी काबू किया जाएगा। आरोपियों से नशीली दवाओं की सप्लाई के संबंध में भी जानकारी ली जाएगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई