अस्पताल में मेडिकल स्टूडेंट्स ने बनाई रील्स, 38 के खिलाफ ऐक्शन

कर्नाटक । अस्पताल के अंदर रील बनाना 38 मेडिकल स्टूडेंट्स को भारी पड़ गया है। मामला सामने आने पर इन सभी पर जुर्माना लगा दिया गया है।

गौरतलब है कि कर्नाटक के गडग इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के स्डूटेंट्स का एक रील वायरल हो रहा है। इस इंस्टाग्राम रील की टैग लाइन रील इट, फील इट थी। मगर, हॉस्टिपल के अंदर रील बनाना इन 38 मेडिकल स्टूडेंट्स को भारी पड़ गया और अब ये जुर्माने का सामना कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने संज्ञान लिया है। अब इन छात्रों की हाउसमैनशिप ट्रेनिंग 10 दिन के लिए बढ़ा दी गई है।

आरोपी छात्रों की ट्रेनिंग बढ़ाई

गडग इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर डॉ. बसवराज बोम्मनहल्ली का कहना है कि अस्पताल परिसर में 38 छात्रों ने मिलकर इंस्टाग्राम रील बनाई है। इन्होंने अस्पताल के नियमों को तोड़ा है। अगर इन्हें रील बनानी थी तो हॉस्पिटल के बाहर बनाते। अस्पताल के अंदर ऐसा करने से मरीजों को दिक्कत होती है। इसीलिए हमने इस तरह की इजाजत नहीं दी है। यह प्री-ग्रेजुएशन समारोह के लिए रिकॉर्ड किया जा रहा था। सजा के तौर पर आरोपी छात्रों की ट्रेनिंग बढ़ा दी गई है।

पहले भी हो चुका वीडियो वायरल

अस्पताल

बता दें कि कई दिनों पहले कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के अंदर प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एक डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया। भरमसागर क्षेत्र के जिला अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले डॉक्टर के फोटोशूट का वीडियो वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया अलर्ट

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि मैं पहले ही संबंधित चिकित्सकों और कर्मचारियों को सावधान रहने का निर्देश दे चुका हूं ताकि सरकारी अस्पतालों में इस तरह का दुव्र्यवहार न हो। सभी को यह याद रखना चाहिए सरकार ऐसी चिकित्सा सुविधाएं आम लोगों के स्वास्थ्य के देखभाल के लिए प्रदान करती है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी