50 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस कैंसल, निर्देशों की अनदेखी पड़ी महंगी

कठुआ (जम्मू और कश्मीर)। 50 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस कैंसल किए गए हैं। यह कार्रवाई निर्देशों की अनदेखी करने पर की गई। इनके अलावा, 50 मेडिकल स्टोरों संचालकों को सीसीटीवी न लगाने पर नोटिस सौंपे हैं। यह जानकारी सहायक औषधि नियंत्रक (असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर) राजेश कुमार ने जिला उपायुक्त को नार्को समन्वय बैठक में दी।

बता दें कि उपायुक्त राकेश मिन्हास ने जिले में नशा तस्करी को रोकने के उद्देश्य से उपायों पर चर्चा और समीक्षा करने के लिए नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक की। बैठक में नशीली दवाओं की लत, नशा तस्करी के केंद्रों की पहचान और चिट्टा हॉटस्पॉट से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि कुल 692 कैमरों में से 638 कैमरे चालू हैं। ये कैमरे काउंटर पर साइकोट्रॉपिक दवाओं की बिक्री की निगरानी में महत्वपूर्ण हैं। दिशा-निर्देशों का पालना नहीं करने पर 50 दवा दुकानों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं। उक्त लाइसेंस रजिस्टर तो थे लेकिन वे सभी नॉन ऑपरेशनल थे। उक्त फार्मेसी लाइसेंस का कोई गलत इस्तेमाल न कर पाए, इसलिए उन्हें कैंसिल कर दिया है।

दवा बिक्री पर नजर रखेंगे एडीसी और एसडीएम

जिला उपायुक्त ने एडीसी और एसडीएम को ओवर-द-काउंटर दवाओं की बिक्री पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी प्रणालियों की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए दवा प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एसडीएम बनी को पहाड़ी इलाकों में नशीले पदार्थों की खेती को रोकने के निर्देश दिए।

 

Related Posts

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

गोपालगंज (बिहार)। मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। महुअवां गांव में ड्रग विभाग और कुचायकोट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने मकान पर छापेमारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब