नशीले कैप्सूल बेचने आए दो तस्करों को मौके पर दबोचा

महासमुंद (छत्तीसगढ़)। नशीले कैप्सूल बेचने की फिराक में बैठे दो तस्करों को पुलिस टीम ने घेरकर मौके से दबोच लिया। दोनों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

शहर के विभिन्न क्षेत्र में लगातार प्रतिबंधित नशीली ड्रग्स कैप्सूल व इंजेक्शन का अवैध व्यापार जारी है। पुलिस को इसकी सूचना लगातार मिल रही है, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कफ सीरफ व नशीले कैप्सूल, इंजेक्शन आदि दवाइयां अन्य राज्यों से लाकर भारी मात्रा में महासमुंद और आसपास के जिलों में बेची जा रही है।

इस सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम ने स्टेशन रोड गुरूद्वारा के सामने दबिश दी। यहां भारी मात्रा में नशीली टैबलेट बेचने के लिए रखी गई थी। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी प्रवीण साव उर्फ बोडे 31 वर्ष निवासी महासमुंद व मनोज डांडेकर 23 वर्ष बंगलापारा, तुमगांव पाए गए।

40 पैकेट नशीले कैप्सूल जब्त किए

पुलिस टीम ने दोनों की तलाशी ली तो सफेद रंग के थैले में भारी मात्रा में नशीली टैबलेट मिली। पुलिस ने जब इनके संबंध में दस्तावेज मांगे तो आरोपितों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। आरोपितों के पास 40 पैकेट कैप्सूल जब्त किए। इसके 39 पैकेट के प्रत्येक पैकेट में 18-18 स्ट्रीप (पत्ता) प्रत्येक स्ट्रीप में 08-08 नग कैप्सूल एवं एक पैकेट मे 15 स्ट्रीप मिली।

प्रत्येक स्ट्रीप में 08-08 नग कैप्सूल कुल 717 स्ट्रीप व 5736 नग कैप्सूल जब्त किया। स्ट्रीप में 8 नग कैप्सूल की कीमत 80.80 रुपये कुल कीमत 57933.60 रुपये जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन