स्कोरैब-डीएसआर कैप्सूल जांच में मिला फेल, रहें अलर्ट

बिजनौर। स्कोरैब-डीएसआर कैप्सूल का सैंपल लैब में जांच के दौरान फेल पाया गया है। ऐसे में आप सबको अलर्ट रहने की जरूरत है। बिना डाक्टरी सलाह के इस दवा का सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

यह है मामला

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रही है। लैब में इनकी जांच के बाद रिपोर्ट आ रही हैं। अब स्कोरैब-डीएसआर कैप्सूल का सैंपल जांच में फेल मिला है। कैप्सूल में रैबिप्राजोल और डोमपेरिडोन दवा का मिश्रण था। कैप्सूल में मानकों के अनुरूप दवा का साल्ट नहीं मिला। इसकी वजह से सैंपल जांच में फेल पाया गया।

भोला फार्मास्युटिकल से लिया था सैंपल

औषधि निरीक्षक ने स्कोरैब-डीएसआर कैप्सूल का सैंपल स्योहारा में संचालित भोला फार्मास्युटिकल से लिया था। इस कैप्सूल को स्काउट लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड की कंपनी ने बनाया है। इस साल दो नकली और दो सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं।

दवाइयों का सेवन मरीज अपना मर्ज ठीक करने के लिए करता है। मगर, उसे क्या पता कि जो दवा वह खा रहा है, वह असरदार ही नहीं है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में लगातार दवाइयों के नमूने जांच में फेल और नकली आ रहे हैं।

औषधि निरीक्षक बिजनौर उमेश भारती ने बताया कि दवाइयों के सैंपल जांच में मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। अब स्कोरैब-डीएसआर कैप्सूल का सैंपल फेल पाया गया है। संबंधित कंपनी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 1 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 1 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 13 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस