कैंसर की दवा के नाम पर बेच रहे जहर, गिरोह से जुड़े 2 और लोग दबोचेे

नई दिल्ली। कैंसर की कीमोथैरेपी में इस्तेमाल होने वाली नकली दवा के काले धंधे से जुड़े गिरोह के दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच न दिल्ली के न्यू मोती नगर निवासी रोहित बिष्ट (36) और गुडग़ांव सेक्टर-52 वजीराबाद के जितेंद्र (33) को दबोचा है। ये दोनों आरोपी कैंसर की नकली दवा और खाली शीशियां सप्लाई करने का काम करते थे। इनकी गिरफ्तारी पहले पकड़े जा चुके आरोपियों से पूछताछ के बाद की गई है।

आरोपियों के फोन से मिली जानकारी

आरोपी नीरज चौहान की चैटिंग पढऩे पर पुलिस को रोहित और जितेंद्र की जानकारी मिली। पूछताछ में नीरज ने इन दोनों के नकली दवा सप्लाई करने और खाली शीशियां उपलब्ध कराने की बात कबूली। इसके बाद रोहित और जितेंद्र को दबोचाा गया। पुलिस गिरोह से जुड़े सभी लोगों की गिरपु्तारी के लिए उनके फोन खंगाल रही है। एसएमएस और वट्सऐप चैटिंग के जरिए नकली दवा सप्लाई करने की चैन का पता लगाने की कोशिश हो रही है।

बागपत का नीरज चौहान रैकेट का मुख्य सप्लायर

कैंसर

पुलिस के अनुसार बागपत का नीरज चौहान गैंग का मुख्य सप्लायर था। इसने मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन का कोर्स किया हुआ है। वह दिल्ली और गुडग़ांव के प्रसिद्ध अस्पतालों में काम कर चुका है। इसके बाद ये नकली दवा गैंग के मास्टरमाइंड विफिल जैन के लिए काम करने लगा। नीरज की मेडिकल टूरिज्म कंपनी भी है। इसके टारगेट पर विदेश से भारत में कैंसर का इलाज कराने आने वाले मरीज रहते थे। ये उन्हें नकली इंजेक्शन देता था और दोबारा इस्तेमाल करने के लिए शीशी वापस ले लेता था।

दसवीं फेल है मास्टरमाइंड

हैरानी की बात ये है कि बीटेक और फार्मासिस्ट की डिग्री वाले इस रैकेट का मास्टरमाइंड विफिल जैन दसवीं फेल है। बताया गया है कि वह सीलमपुर में एक कैमिस्ट के यहां स्टोर बॉय था। क्राइम ब्रांच ने विफिल और दिल्ली के एक नामी कैंसर अस्पताल के दो कर्मचारियों समेत सात को अरेस्ट किया था। अब तक कुल 12 आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं।

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 29 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन