ऑपरेशन के दौरान किडनी में कर डाला छेद, हॉस्पिटल पर लगा 15.50 लाख फाइन

जयपुर। ऑपरेशन के दौरान भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। पथरी ऑपरेशन के दौरान मरीज की किडनी में छेद कर देने पर हॉस्पिटल पर 15.50 लाख रुपये हर्जाना लगाया गया है। ये आदेश जिला उपभोक्ता आयोग जयपुर-द्वितीय ने जारी किए।

आयोग ने गंभीर सेवादोष मानते हुए सीकर रोड स्थित हॉस्पिटल को निर्देश दिया है कि वह मरीज के इलाज में खर्च हुए 3.10 लाख रुपये भी उसे परिवाद दायर करने की तारीख से 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से लौटाए। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीना व सदस्य हेमलता अग्रवाल ने यह निर्देश कृष्ण अवतार मालाणी के परिवाद पर दिए हैं।

यह है मामला

मामले के अनुसार पीडि़त के पेट में दर्द होने पर 8 फरवरी 2022 को उसे विपक्षी हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उसकी बाईं ओर की किडनी के यूरेटर में 13 एमएम की पथरी होने की बात कही। उसे आश्वस्त किया गया कि लेजर प्रणाली से ऑपरेशन कर स्टोन निकाल दिए जाएंगे।

इस पर परिवादी हॉस्पिटल में भर्ती हो गया। 9 फरवरी को उसका ऑपरेशन कर उसे 11 फरवरी 2022 को डिस्चार्ज कर दिया गया। जब मेडिकल स्टाफ ने यूरिन के लिए लगाए केथेटर को हटाया तो उसके दर्द हुआ और ब्लड व क्लोट्स निकले।

उसका यूरिन बंद हो गया, लेकिन अस्पताल ने कोई ध्यान नहीं दिया। स्थिति बिगड़ने पर ट्यूब के जरिए यूरिन निकाला गया। बाद में उसे दवाई देकर डिस्चार्ज कर दिया। 4-5 दिन बाद यूरिन की जगह से ब्लडिंग होने लगी तो पीडि़त को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन दर्द व ब्लीडिंग बंद नहीं हुई।

किडनी के लोअर पोल में छेद हो गया

परिवादी ने दूसरी जगह दिखाया तो पता चला कि उसकी बांयी ओर की किडनी के लोअर पोल में छेद हो गया है। इसी कारण ब्लेडिंग होना व क्लोट्स बने हैं। जिस पर उसने दूसरे डॉक्टर से ऑपरेशन कराया और वायर के जरिए उसके किडनी के छेद को बंद किया गया।

पीडि़त ने जिला उपभोक्ता अदालत में इस मामले को लेकर शिकायत दी और इलाज पर खर्च हुई राशि हर्जाना सहित दिलवाने की गुहार लगाई। आयोग ने विपक्षी हॉस्पिटल को सेवा में दोषी करार देते हुए फैसला सुनाया है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट