याबा टैबलेट की भारी खेप जब्त, कीमत 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा

अगरतला। याबा टैबलेट की भारी खेप बरामद होने का समचार है। जब्त की गई नशीली दवा की कीमत 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई गई है। यह सफलता त्रिपुरा में सुरक्षा बलों ने पाई।

त्रिपुरा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों ने एक साझे प्रयास में नशीली दवाओं की तस्करी का मामला पकड़ा है। बांग्लादेश के साथ पूर्वोत्तर राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में स्थित सोनामुरा उप-मंडल में इदरीस मिया के आवास पर अभियान शुरू हुआ।

70,000 याबा टैबलेट जब्त की

सोनामुरा उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ससिमोहन देबबर्मा ने बताया कि इदरीस मिया के आवास से 3 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 70,000 याबा टैबलेट जब्त की गईं। इसके अलावा 1.40 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

आरोपी मौके से फरार

बताया गया है कि आरोपी इदरीस मिया नशीले पदार्थों के बड़े तस्कर के रूप में जाना जाता है। छापेमारी के दौरान वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया। ऑपरेशन के दौरान तस्करी के उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक महंगे वाहन को भी जब्त किया गया है।

 

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 27 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट