प्रतिबंधित दवा के काले कारोबार में शामिल बुजुर्ग पति-पत्नी गिरफ्तार, 26 लाख की दवाइयां जब्त

मेदिनीनगर (पलामू), झाारखंड। प्रतिबंधित दवा का काला धंधा करने के आरोप में बुजुर्ग पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से 26 लाख रुपये कीमत की दवाइयां जब्त कर ली गई हैं। इसमें 141 निकोटिन वाले सिरप मिले हैं। इसके आलावा नशीली टेबलेट भी बरामद हुई है। यह कार्रवचाई पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना की पुलिस ने कोटखास गांव में की।

ये प्रतिबंधित दवाएं बरामद

आरोपी पति-पत्नी की पहचान विष्णु सिंह 68 वर्ष और फुलेश्वरी देवी 64 वर्ष के रूप में हुई है। इनके पास से नाइट्रोसन-10 टैबलेट, अल्प्राजोलम टैबलेट, स्पेसमो प्रॉक्सीवोन प्लस टैबलेट बरामद कर ली गई हैं। है।

पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि आरोपी के पास से चार किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त नशीली दवा, सिरप और गांजा का बाजार मूल्य 26 लाख है। इसके अलावा छोटा तराजू, बुटखारा और 15,350 रुपए बरामद किए गए।

पहले से दो मामले हैं दर्ज

आरोपी विष्णु सिंह के खिलाफ लेस्लीगंज थाने में पहले से दो मामले दर्ज बताए गए हैं। उसका पुत्र एनडीपीएस केस में फिलहाल जेल में है। पुत्र भी उपरोक्त गोरखधंधे में शामिल रहा है। उसके जेल जाने पर उसकी मां और पिता उसके काले धंधे को बढ़ा रहे थे।

ये थोक विक्रेता के रूप नशीली दवा, सिरप और गांजा की बिक्री करते थे। उनके यहां से खुदरा में बेचने वाले नशीली दवा, सिरप और गांजा की खरीद करते थे।

टीम में ये रहे शामिल

छापामार टीम में लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा, थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक विक्रमशील, सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार बाउरी, सच्चिदानंद शर्मा आदि शामिल रहे।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए