कफ सिरप की खरीद-बिक्री का नहीं मिला रिकॉर्ड, दवा दुकान करवाई बंद

जबलपुर। कफ सिरप की खरीद व बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिलने पर दवा दुकान को बंद करवाया गया है। वहीं, दवाओं की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। यह कार्रवाई मेसर्स समायरा एसोसिएट्स फर्म की बलदेवबाग स्थित दुकान पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की।

विभाग के अधिकारियों ने दवा विक्रय का लाइसेंस सस्पेंड करने के साथ ही बिना परमिशन के दुकान के दोबारा संचालन पर प्रतिबंधित लगा दिया है।

यह है मामला

समायरा एसोसिएट्स में कफ सीरप की खरीद-बिक्री का रिकार्ड मेनटेन नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशों के बावजूद फर्म की प्रोपाइटर ममता कोरी की ओर से कोडीन युक्त सीरप का क्रय-विक्रय का रिकार्ड नहीं दिखाया गया था। इस पर औषधि निरीक्षक देवेंद्र जैन और शरद जैन ने दवा दुकान पर जाकर जांच की। उचित रिकार्ड नहीं मिलने पर आगामी आदेश तक दुकान बंद करा दी है।

डिंडोरी जिले के शहपुरा में कुछ दिन पूर्व कोडीन युक्त सीरप की एक बड़ी खेप जब्त की गई है। इसकी जांच में समायरा एसोसिएट्स भी लपेटे में आया। बरामद सीरप की सप्लाई करने वाली कंपनी के विक्रय रिकार्ड की जांच में समायरा एसोसिएट्स का नाम शामिल मिला।

पता चला है कि संबंधित कंपनी से समायरा एसोसिएट्स ने कोडीन युक्त सीरप की तीन हजार बोतल खरीदी है। इसके बाद से ही संचालक से सीरप के क्रय-विक्रय का रिकार्ड मांगा जा रहा है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार समायरा एसोसिएट्स की स्वीकृत थोक अनुज्ञप्तियां आगामी आदेश तक के लिए सस्पेंड कर दी गई है। इस दौरान यह दुकान बंद रहेगी। आदेशों की अवहेलना होने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही फर्म का लाइसेंस कैंसिल भी किया जाएगा।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश