साइकोट्रोपिक मेडिसिन की अवैध सप्लाई में शामिल रैकेट का भंडाफोड, 5 अरेस्ट

नई दिल्ली। साइकोट्रोपिक मेडिसिन की अवैध सप्लाई में शामिल रैकेट का भंडाफोड हुआ है। पुलिस की नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ ने इस मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 28 लाख रुपए कीमत की अल्प्राजोल टेबलेट बरामद की गई हैं।

आरोपियों के नाम राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, प्रेम चंद, जगदीप और राहुल पाल बताए गए हैं। इनके पास से 7.33 लाख गोलियों के अलावा वारदात में इस्तेमाल दो कारें भी बरामद की हैं। पता चला है कि राजीव कुमार एक नामी फार्मा कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

अल्प्राजोलम टैबलेट की तस्करी की मिली सूचना

स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अल्प्राजोलम टैबलेट की अवैध रूप से तस्करी कर रहे हैं। इस पर एसआई सुखबीर, सुशील रावत की टीम ने एमसीडी टोल पुश्ता रोड, सोनिया विहार के पास डेरा डाला। पुलिस ने मौके पर बलेनो कार सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका।

कार की तलाशी लेने पर 2.40 लाख गोलियां मिली। कार सवार राहुल और जगदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेवर से प्रेम चंद और प्रमोद को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से 4.93 लाख गोलियां बरामद की गई। बाद में दवा गिरोह के मुख्य आरोपी राजीव कुमार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से बरामद गोलियां कुल 88 किलो मिली।

बता दें कि आरोपियों से बरामद की गई यह दवाइयां डॉक्टर के पर्चे के बगैर नहीं मिलती हैं। आरोपी इसका फायदा उठाकर इनको मुंहमांगे दामों पर दवा दुकानदारोंं को बेचते हैं।

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 13 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट