सीएचसी के सामने मेडिकल स्टोर पर सरकारी दवा की बिक्री

भवनाथपुर। सीएचसी के सामने मेडिकल स्टोर पर सरकारी दवाइयां बेचे जाने का मामला पकड़ में आया है। जांच में पता चला कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की सरकारी दवाओं को अस्पताल कर्मियों की मिलीभगत से निजी दवा दुकान में बेचा जा रहा था।

बताया गया कि बीते कार्यकारी दिवस भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 10 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को 15 प्रकार की दवाएं उपकेंद्र के कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को सौंपी गयी थी। इनमें दो सीएचओ ने इन सरकारी दवाओं को स्वास्थ्य उपकेंद्र ले जाने के बजाय इसे सीएचसी के सामने स्थित अशोक मेडिकल स्टोर पर बेच डाली।

मकरी निवासी समाजसेवी बाला प्रसाद यादव ने अशोक मेडिकल स्टोर पर सरकारी दवाएं बेचते सीएचओ को देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय मीडिया को दी। सूचना मिलते ही पत्रकार अशोक मेडिकल पहुंचे। वहां दो बड़ी गुलाबी पॉलिथीन में सरकारी दवाएं रखी पायी गयी। अशोक मेडिकल के संचालक पंकज जायसवाल उर्फ टिंकू से दवाओं के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि दो लड़कियों ने ये दवाएं यहां लाकर रखी हैं। मेडिकल स्टोर में सरकारी दवा बेचने की सूचना मिलने पर लिपिक अरुण लकड़ा ने दुकान से दवाएं जब्त कर अस्पताल में मंगा ली।

मेडिकल स्टोर पर 15 प्रकार की दवाएं थी

अस्पताल के प्रधान लिपिक अरूण लकड़ा ने बताया कि रपुरा सीएचओ प्रतिमा कुमारी और अमरोरा सीएचओ विनिता कुमारी को ये दवाएं दी गयी थी। इसमें टेलकी साटन 40 (20 एमजी), एटनोल, एस्प्रिन, प्रोलोपिडा के अलावे बीपी, शुगर व हार्ट सहित अन्य 15 प्रकार की दवाएं थी।
इस बारे में जब सीएचओ प्रतिमा कुमारी व विनिता कुमारी से प्रतिक्रिया जानी तो वे दोनों कुछ भी बोलने से बचती रहीं।

मामले की जांच करवाएंगे

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन दास ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मेडिकल स्टोर में सरकारी दवा रखना काफी गंभीर विषय है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 6 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 7 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 17 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए