अवैध अस्पताल पर छापा, क्लिनिक छोडक़र भागा झोलाछाप

बीकानेर। अवैध अस्पताल आशीष मेडिकल नाम से संचालित पर दबिश दी। क्लीनिक का मालिक झोलाछाप क्लीनिक छोडक़र भाग निकला। ऑपरेशन ब्लैक थंडर के अंतर्गत संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ. देवेंद्र चौधरी व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहित सिंह तंवर की टीम ने कोलायत ब्लॉक क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। वहींं, बीकानेर शहरी क्षेत्र में सर्वोदय बस्ती में अनधिकृत रूप से प्रैक्टिस कर रहे मेडिकल स्टोर संचालक पर भी कार्रवाई की गई है।

यह है मामला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बज्जू के नजदीक ही बालाजी हॉस्पिटल नाम से 30 बेड का अस्पताल बिना चिकित्सक व बिना पंजीकरण के संचालित मिला। यहां ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे, लैब सहित कई सेवाओं का अनाधिकृत रूप से संचालन पाया गया। टीम ने इसे तत्काल सीज कर दिया।

दूसरी ओर आरडी 860 में हरिओम क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर पर दबिश की गई। यहां संचालक द्वारा परिसर को ताला लगाकर छुपाने का प्रयास किया गया परंतु अंदर से मरीजों के चिल्लाने पर ताला खुलवाया तो अंदर लैब सहित 10 बेड अस्पताल का अवैध संचालन मिला।

यहां मरीजों का इलाज किया जा रहा था। अर्थात संचालक ने मरीज सहित अस्पताल को ताला लगा दिया था। इस अनाधिकृत अस्पताल को भी लैब व मशीनों सहित सीज कर दिया गया है।

जांच दल आरडी 820 पहुंचा तो यहां आशीष मेडिकल नाम से संचालित झोलाछाप क्लीनिक का मालिक क्लीनिक छोडक़र भाग निकला। उसकी सामग्री सहित दुकान को सीज कर दिया गया। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरडी 820 का निरीक्षण करने पर यहां पांच कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए।

इसी प्रकार जांच दल ने सीएचसी जयमलसर का भी औचक निरीक्षण किया। यहां लैब टेक्नीशियन के पास मलेरिया स्लाइड बनाने व अन्य विभिन्न जांचो का कोई रिकॉर्ड संधारित नहीं मिला। लैब के रेफ्रिजरेटर में अवधि पार रिएजेंट्स भी बरामद हुए। इस पर सीएमएचओ डॉ तंवर ने एलटी को रिकॉर्ड सहित सीएमएचओ ऑफिस तलब किया है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 4 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 5 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 16 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी