मिलावट के खिलाफ अभियान- 12 हजार लीटर से अधिक खाद्य तेल सीज

जयपुर (कैलाश शर्मा) : प्रदेश में मिलावट के खिलाफ निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त श्री इकबाल खान के निर्देशन में मुहाना मंडी क्षेत्र में खाद्य तेल कारोबारी के यहां कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मुहाना मंडी में 6683 एवं निवाई स्थिति फैक्ट्री पर 6 हजार लीटर खाद्य तेल सीज किया गया।

अतिरिक्त आयुक्त श्री पंकज ओझा ने बताया कि मुहाना अनाज मंडी, जयपुर में टोंक जिले के निवाई से रणथंभौर ब्रांड का सरसों का खाद्य तेल आने की सूचना मिली थी। इस पर रेकी करवाई गई तो मुहाना मंडी में माल उतरता पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2006 के तहत तेल के सैंपल लिए गए और अमानक खाद्य तेल होने की आशंका पर 6683 लीटर तेल सीज किया गया।

श्री ओझा ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इस खाद्य तेल के सैंपल लिए गए थे, जिसमें तेल सब स्टैंडर्ड क्वालिटी का पाया गया था। आज यहां पकड़ा गया खाद्य तेल घटिया होने की आशंका चलते सीज किया गया है और सैंपल जांच के लिए भिजवाये गये हैं। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश नागर, श्री दीपक सिंधी, श्री रमेश यादव, श्री अवधेश गुप्ता और श्री नंद किशोर कुमावत मौजूद रहे।

टोंक सीएमएचओ श्री अशोक यादव को भी कार्रवाई से अवगत कराया गया। इसके बाद टोंक के सीएमएचओ द्वारा निवाई इंडस्ट्रियल एरिया स्थिति फैक्ट्री में पहुंचकर लगभग 6000 लीटर रणथम्भौर ब्रांड कच्ची घाणी तेल सीज किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार भी शामिल रहे।

बैकरी पर मिली एक्सपायरी डेट की सामग्री 

इसी प्रकार हवा सड़क, जयपुर स्थित विनायक बैकर्स के यहां भी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पवन गुप्ता और श्री नरेश शर्मा द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान बैकरी पर एक्सपायरी डेट की सामग्री मिली, जिन्हें सीज किया गया। फफूंद लगी ब्रेड पाई गई। इसके अलावा बैकरी पर साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। कुकिंग ट्रे पर गदंगी पाई गई और ब्रेड को जमीन पर रखकर काटा जा रहा था। इस पर फ़ूड लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा ओवन को भी सीज किया गया और मौके पर ही नोटिस दिया गया।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 27 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी