नशीली दवा के साथ दो युवकों को अरेस्ट कर भेजा जेल

बरगदवा। नशीली दवा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों के कब्जे से 30 शीशी ओनेरेक्श सीरप, 110 एम्पुल डायजापाम इंजेक्शन तथा एक बाइक यूपी 55 एम 8461 बरामद का उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दियर गया है।

यह है मामला

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नशीली दवाओं के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बरगदवा पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो युवकों को अरेस्ट किया। सूचना पर गणेश यादव पुत्र रामप्रकाश यादव (23) निवासी बरगदवा तथा मिथुन चौधरी पुत्र स्व. महातम चौधरी निवासी बरगदवा थाना स्थानीय के कब्जे से 30 शीशी ओनेरेक्श सीरप, 110 एम्पुल डायजापाम इंजेक्शन तथा एक बाइक यूपी 55 एम 8461 बरामद किया है।

थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अवैध नशीली दवाओं के साथ दोनों युवकों को थाने लाई और थाना 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। इस दौरान उप निरीक्षक राजीव कुमार तिवारी, रवींद्र नारायण मिश्रा, कांस्टेबल अमन सिंह, संदीप मौर्य, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 15 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट