अलवर। दवा फैक्ट्री में आग लगने से चार कर्मचारियों के जिंदा जल जाने का सनसनीखेज समाचार है। भिवाड़ी औद्योगिक नगरी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की दवा और केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में बीती शाम आग लग गई थी। बुधवार को सुबह चार कर्मचारियों के जले हुए शव मिले हैं। आग से 12 अन्य कर्मचारी भी झुलस गए हैं। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल की दस गाडिय़ों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह है मामला

जानकारी अनुसार भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में वर्तिका केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आग लगी थी। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने से कम्पनी में भगदड़ मच गई। तेज धमाके के साथ आग लगी थी। आग लगने से कम्पनी में धुआं-धुआं हो गया था।

आग से 12 अन्य कर्मचारी भी झुलसे

दवा फैक्ट्री

माना जा रहा है कि धुएं के कारण कर्मचारी बेहोश हो गए और चार कर्मचारी जिन्दा जल गए। शव मलबे में दबे और जले हुए मिले हैं। खुशखेड़ा थानाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई हैं। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। सभी मृतक अन्य राज्यों के निवासी हैं। इनके अलावा आग से 12 अन्य कर्मचारी भी झुलस गए हैं। ये अस्पताल में भर्ती किए गए हंै। दमकल की दस गाडिय़ों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया हैं।