चार मेडिकल स्टोर पर रेड, गुणवत्ता खराब होने की आशंका में 12 दवाओं की बिक्री रोकी

रायबरेली। चार मेडिकल स्टोर पर रेड के दौरान कई दवाओं की गुणवत्ता खराब पाई गई है। इसके चलते 12 दवाओं की बिक्री रोक दी गई है। दवा निरीक्षक ने पांच दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण के दौरान लालगंज और बछरावां क्षेत्र के चारों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिया है और सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर लाइसेंस कैंसिल भी किया जा सकता है।

यह है मामला

दवा निरीक्षक शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दवा दुकानों पर जांच की गई थी। यहां दवाओं की गुणवत्ता खराब पाई गई है। बछरावां के लक्ष्य मेडिकल स्टोर और कृष्णा मेडिकल स्टोर से एक-एक दवा का सैंपल लिया है। दोनों दुकानों से पांच संदिग्ध दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। मेडिकल स्टोरों पर कई खामियां मिलने से संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।

इसके अलावा लालगंज में न्यू नरेंद्र मेडिकल स्टोर से तीन दवाओं के सैंपल लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी, जबकि नरेंद्र मेडिकल स्टोर से एक दवा का संैपल लेकर तीन दवाओं की बिक्री रोक दी है। इन दुकानों में भी कमियां मिलने पर संचालकों को नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार