फार्मा हब बनेगा हरियाणा का जिला करनाल

करनाल। सीएम सिटी में फार्मा हब खोलने की कवायद जारी है। इससे शहर और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। स्थानीय दवा व सौंदर्य प्रसाधन निर्माताओं के अलावा बाहर की कंपनियां भी इसमें निवेश कर सकेंगी। बता दें कि सीएम मनोहर लाल ने विधानसभा चुनाव के समय वादा किया था कि यहां फार्मा हब बनाया जाएगा। करनाल फार्मास्यूटिकल मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएल शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी बात के धनी हैं। उन्होंने फार्मा हब बनाने का वादा किया था और वह उसे पूरा कराने के लिए भरसक प्रयत्न कर रहे हैं। जल्द ही यह वादा पूरा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा चुनाव में उतरने के साथ ही कई वादे किए थे। उन्हीं से एक फार्मा हब बनाने का वादा था। चुनाव के बाद फार्मास्यूटिकल मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन ने उन्हें चुनावी वादा याद कराया तो उन्हें सकारात्मक जवाब मिला। चूंकि फार्मा हब बनाने के लिए भारत सरकार के रसायन मंत्रालय से अनुमति लेनी जरूरी होती है और इसमें प्रदेश सरकार का सहयोग रहता है। लिहाजा प्रदेश सरकार की ओर से इस कार्य के लिए हरी झंडी मिल गई। जबकि सीएम मनोहर लाल ने रसायन मंत्रालय से भी इस संदर्भ में बातचीत की। इसी का परिणाम रहा कि मई माह में मुरथल आए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने करनाल में 100 एकड़ में फार्मा हब और पानीपत में 75 प्लास्टिक हब बनाने की घोषणा की थी।

इसके बाद एसोसिएशन के करनाल जोन के अध्यक्ष आरएल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की थी। करीब डेढ़ माह पहले करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई मुलाकात में सीएम ने प्रतिनिधिमंडल से कहा था कि वह फार्मा हब के लिए दो-तीन जगह का चुनाव कर लें। फार्मा पार्क बनाने के लिए सबसे उपयुक्त जगह हाईवे के किनारे मानी जा रही है। क्योंकि एसोसिएशन मानती है कि जगह ऐसी होनी चाहिए, जो पहुंच में आसान हो और यातायात के लिहाज से मुफीद। इसी वजह से हाइवे के किनारे फार्मा हब बनाना चाहिए।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 30 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट