स्वास्थ्य विभाग ने की अस्पताल पर छापेमारी, सील किया

अलीगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई जयगंज सराय भूखी में बीयूएमएस डॉ. आयशा खान उर्फ गुड्डी के हॉस्पिटल में नियम विरुद्ध महिलाओं के प्रसव करने पर की गई। आईजीआरएस पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल में दबिश देकर उसे सील कर दिया। इस मौके पर पुलिस टीम भी मौजूद रही।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार डॉ. आयशा खान का रईशखान मैटरनिटी होम सराय भूखी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के यहां रजिस्टर्ड है। केवल बीयूएमएस पद्धति से ही इलाज की छूट के बावजूद यहां महिलाओं को भर्ती कर प्रसव करवाया जा रहा था। हॉस्पिटल में लंबे समय से तीन-चार बेड डालकर यह काम किया जा रहा था। इसे क्षेत्र में गुड्डी हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता है। इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत हुई थी।

जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग से एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री, नायब तहसीलदार व सासनी गेट पुलिस के साथ पहुंचे और मौके पर प्रसव प्रक्रिया को होते पाया गया। शिकायत सही मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। बता दें कि शिकायत पर दो माह पहले भी टीम ने यहां दबिश दी थी। तब विरोध के चलते टीम बिना कार्रवाई के लौट गई थी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी