मेडिकल स्टोर के कर्मचारी चला रहे क्लीनिक, 16 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

सूरत (गुजरात)। मेडिकल स्टोर के कम पढ़े-लिखे कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक चलाने का मामला पकड़ में आया है। शहर के स्लम एरिया में क्लीनिक चला रहे ऐसे 16 फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि केवल 10-12 कक्षा तक पढ़े-लिखे युवक बिना किसी मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे थे।

यह है मामला

सूरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को सूचना मिली थी कि शहर के स्लम क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हंै। सूचना पर डिंडोली, उधना और पांडेसरा इलाकों में छापेमारी की गई। जांच के दौरान सामने आया कि ये फर्जी डॉक्टर सामान्य बीमारियों के अलावा इंजेक्शन लगाने और ग्लूकोज की बोतलें भी चढ़ाने का काम कर रहे थे।

छापेमारी में इनके पास से एंटीबायोटिक्स, इंजेक्शन, बीपी मशीन, ग्लूकोज की बोतलें जैसी मेडिकल सुविधाएं मिलीं।
एसओजी के पीआई अतुल सोनारा ने बताया कि ये फर्जी डॉक्टर पहले किसी असली डॉक्टर के यहां कंपाउंडर का काम करते थे और वहीं से इलाज करना सीख गए थे। ये लोग स्लम एरिया के लोगों को निशाना बनाते थे क्योंकि वहां के लोगों को पता नहीं होता कि इलाज करने वाले व्यक्ति के पास मेडिकल डिग्री है या नहीं।

एसओजी की ओर से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पांडेसरा और डिंडोली क्षेत्र के भीतर विभिन्न झुग्गी बस्तियों में सूरत नगर निगम के डॉक्टरों की एक टीम के साथ छापा मारा गया। डिंडोली क्षेत्र से सात, पांडेसरा क्षेत्र से नौ फर्जी डॉक्टर मिले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटा है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त