निजी अस्पताल की लापरवाही, गर्भवती की निकाल दी बच्चेदानी

बस्ती। निजी अस्पताल की भारी लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। शहर के कटरा पतेलवा स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भवती के ऑपरेशन के दौरान बच्चेदानी निकालने का मामला तूल पकड़ गया। पीडि़त ने सीएमओ को लिखित में शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है। मामला सार्वजनिक होते ही निजी अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया।

यह है मामला

मेवालाल निवासी बड़ेवन-गनेशपुर ने सीएमओ को लिखित शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी रीता को प्रसव पीड़ा हुई थी। वे आशा कार्यकर्ता के साथ पत्नी को महिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। कटेश्वर पार्क के सामने एक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि पेट में बच्चा मर चुका है।

आशा कार्यकर्ता के सुझाव पर वह कटरा-पतेलवा में संचालित एक निजी हॉस्पिटल एवं मेटरनिटी सेंटर पर पत्नी को ले गए। वहां एक डॉक्टर ने ऑपरेशन कर मृत बच्चे को बाहर निकाला और साथ बच्चेदानी भी निकाल दी। आरोप लगाया कि पत्नी के ऑपरेशन में लापरवाही बरती गई। अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ ने अपनी नाकामी छिपाते हुए उनकी पत्नी को गंभीर बताकर रेफर कर दिया।

पीडि़त ने बताया कि उनकी पत्नी की उम्र अभी 26 साल है और और यह उनका पहला बच्चा था। उन्होंने सीएमओ से संबंधित अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। नोडल अधिकारी/एसीएमओ बस्ती डॉ. एसवी सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। सीएमओ स्तर से जांच टीम गठित की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत