नशीली टेबलेट्स की तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश, 6 अरेस्ट, महिला फऱार

लुधियाना। नशीली टेबलेट्स की तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक महिला तस्कर फऱार होने में कामयाब हो गई।

यह है मामला

लुधियाना सीआईए स्टाफ ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नशीली गोलियों की तस्करी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। कुल छह आरोपी पकड़ में आए हैं, जबकि एक फरार महिला तस्कर को नामजद किया है।

एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार व उनकी टीम ने नशीली गोलियों का कारोबार करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें धांधरा रोड का जसजोत सिंह उर्फ जोत, खुशमंदर सिंह उर्फ मंदर है गुरचरण पार्क न्यू मॉडल टाउन का रहने वाला दीपक गर्ग, पासी नगर पखोवाल रोड़ का रहने वाला संदीप सिंह, भाई हिम्मत सिंह नगर निवासी राहुल हंस राहुल और दुगरी का विकास हरीश उर्फ विक्की शामिल हैं। इस मामले में गिरफ्तार नशा तस्कर दीपक गर्ग की मां सविता गर्ग को नामजद किया गया है, जो कि फरार है। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है।

ये दवाइयां की बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 36000 नशीली गोलियां (अल्प्राजोलम), 4950 नशीली गोलियां (अल्प्रेक्स), 60 नशीली गोलियां (ट्रामाडोल) और 2 लाख 15 हज़ार 50 रूपए ड्रग मानी और छह मोबाइल विभिन्न मार्का के बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में दीपक गर्ग ने खुलासा किया कि वह राहुल हंस से नशीली गोलियां खरीदता था और जोत व मंदर को बेचता था। पुलिस ने राहुल हंस को काबू कर 4560 नशीली गोलियां व दो लाख ड्रग मनी बरामद की। पूछताछ में राहुल हंस ने अपने एक अन्य ग्राहक विकास हरीश उर्फ विकी का खुलासा किया। जिसे वह दीपक व संदीप के अलावा नशीली गोलियां बेचता था। उसके बाद पुलिस ने विकास हरीश को काबू कर 4800 नशीली गोलियां बरामद की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 16 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त