मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों रुपये की दवाइयां जलीं

धनबाद (झारखंड)। मेडिकल स्टोर में रात्रि के समय आग लगने का समाचार है। आग से करीब 80 लाख रुपये कीमत की दवाइयां जलकर राख हो गई। यह घटना बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड एसी मार्केट के विनायक भवन में स्थित जेडी फार्मास्यूटिकल की दुकान में हुई।

यह है मामला

बीते दिवस रात्रि के समय मटकुरिया रोड एसी मार्केट के विनायक भवन में स्थित जेडी फार्मास्यूटिकल की दुकान से धुंआ निकलता देख गार्ड ने शोर मचाया। इसके बाद अन्य बिल्डिंग के गार्ड भी जुट गए। लोगों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए. आग की लपटे बढऩे लगीं। गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना दुकान के मालिक और अग्निशमन विभाग को दी।

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम ने दुकान का शटर तोडक़र करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के मालिक वासेपुर निशात नगर निवासी जमशेद आलम ने बताया कि घटना में करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही दवा की बड़ी खेप मंगवाई थी। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी