औषधि विभाग ने 17 संदिग्ध दवाओं की बिक्री पर लगाई रोक, सैंपल लिए

रायबरेली। औषधि विभाग ने 17 संदिग्ध दवाओं की बिक्री करने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा आठ दवाओं के सैंपल भी लिए हैं और इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्र में दवा दुकानों के निरीक्षण के दौरान 17 संदिग्ध दवाओं की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही आठ दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। मेडिकल स्टोरों में खामियां मिलने पर पांच संचालकों को नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया है। कहा गया है कि बिल दिखाने के बाद ही रोकी गई दवाओं की बिक्री की जा सकेगी।

ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर अमावां क्षेत्र के संदी नागिन स्थित सिंह मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां तीन दवाओं की बिक्री को रोका है और दो दवाओं के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा सलोन के रेवली स्थित विद्या फार्मेसी से तीन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई है। दो दवाओं के सैंपल भी लिए हैं। उनहोंने बताया कि शहर में कई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करके दवाओं के सैंपल लिए गए हैं।

इस क्रम में न्यू शुभम मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के सैंपल लिए। चार दवाओं की बिक्री रोकी। सउद मेडिकल स्टोर पर चार संदिग्ध दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके अलावा, कचेहरी रोड स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर तीन दवाओं की बिक्री रोकी है और दो दवाओं के सैंपल भरे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांंगा गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी