फार्मेसी काउंसिल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च

रायपुर। फार्मेसी काउंसिल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लॉन्च कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ किया है। इससे फार्मेसी छात्र तथा फार्मासिस्टों को रजिस्ट्रेशन अथवा नवीनीकरण के लिए रायपुर स्थित फार्मेसी काउंसिल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

बताया गया है कि अब रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को केवल एक बार दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए काउंसिल कार्यालय आना होगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पंजीयन कार्य के ऑनलाइन हो जाने से आवेदकों को अब काउंसिल के चक्कर नहीं लगाने होंगे, जिससे उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट डॉक्टर और मरीज के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है, जिस पर सही दवा एवं खुराक के निर्धारण की जिम्मेदारी होती है।

गौरतलब है कि अभी तक फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए राज्य के सभी जिलों के फार्मेसी पास छात्र रायपुर स्थित काउंसिल कार्यालय आते थे। इसी प्रकार रजिस्टर्ड फार्मासिस्टों को नवीनीकरण के लिए रायपुर आना पड़ता था। अब पंजीयन तथा नवीनीकरण की व्यवस्था ऑनलाइन हो जाने से राज्य के सभी फार्मेसी छात्र एवं पंजीकृत फार्मासिस्टों को लाभ मिलेगा। बता दें कि वर्तमान में राज्य में लगभग 33 हजार 300 फार्मासिस्ट पंजीकृत हैं।

Related Posts

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

मुंबई। उन्नत कैंसर उपचार के निर्माण के लिए साझेदारी की गई है। यह साझेदारी रेंगी वीजेन बायो और न्यूसेलियन थेरेप्यूटिक्स के बीच हुई है। बता दें कि यूसेलियन थेरेप्यूटिक्स भारत…

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

हल्द्वानी। सेक्स संबंध बनाने से पहले शक्तिवर्धक दवा लेने पर युवक की मौत हो गई। एक होटल में महिला के साथ ठहरे युवक की दवा खाने के बाद तबीयत बिगड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 1 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 1 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 1 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी