छह दवाइयां जांच में मिली फेल, फार्मा कंपनियों पर केस

बिजनौर (उप्र)। छह दवाइयां जांच में फेल पाई गई हैं। इसके चलते संबंधित फार्मा कंपनियों पर केस दर्ज करवा दिया गया है। इनमें सरकारी सप्लाई में आया ड्रग वेयर हाउस की दवा का सैंपल भी अधोमानक निकला है। औषधि निरीक्षक की ओर से दवा कंपनियों व संबंधित के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत में क्वालिटी मेडिकोज से निरीक्षण के दौरान फेलनिक-सीवी टेबलेट का सैंपल लिया था। यह दवा यूनिशॉर्प ऑर्गन प्राइवेट लिमिटेड आलमगीर कंपनी से निर्मित थी। जांच में यह टेबलेट नकली पाई गई। इसके अलावा ड्रग वेयर हाउस से लिया गया सेफेक्सीम ओरल सस्पेंशन जांच में अधोमानक मिला है। यह दवा रेमसन रेमिडेज, अमृतसर की कंपनी में बनी थी।

वहीं, मनि मेडिकोज से लिया गया साफी-एक्स ड्राई सिरप का सैंपल जांच में अधोमानक मिला। इस दवा को उपकार फार्मास्युटिकल गोंडपुर, सिरमोर की कंपनी ने बनाया था। कासमपुर गढ़ी में अदनान मेडिकल स्टोर से रेबकोस डीएसआर का सैंपल भी जांच में अधोमानक पाया गया है। यह दवा फोरगो फार्मास्युटिकल बरोटीवाला, बद्दी, सोलन की कंपनी में बनी थी।

उन्होंने बताया कि बिजनौर में सुपर मेडिकल हॉल से लिया गया मॅगापोड दवा सैंपल भी जांच में फेल मिला है। यह दवा एलवी लाइफ साइंस, वीपीओ गुरुमाजरा, बद्दी की कंपनी में बनी थी। इसके अलावा वाइडरोब-200 का सैंपल बिजनौर में सिविल लाइन स्थित मेडिसिन प्वाइंट शिप्रा मार्केट से लिया था और ये जांच में अधोमानक मिला है। यह दवा श्री रामसेठ इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड जूडीकलां बद्दी की कंपनी में बनी थी।

उमेश भारती ने बताया कि सभी दवा कंपनियों व संबंधित के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज करा दिया गया है। इनमें सरकारी सप्लाई का सेफेक्सीम ओरल सस्पेंशन भी अधोमानक निकला। उपरोक्त फेल पाई गई दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 4 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 5 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 16 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी