मेडिकल स्टोर पर रेड, प्रतिबंधित दवाएं जब्त, संचालक फरार

देहरादून (उत्तराखंड)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित दवाइयां जब्त की गई हैं। हालांकि, स्टोर संचालक मौके से फरार हो गया लेकिन टीम ने अन्य दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्रवई अमल मेें लाई जा रही है।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने पुलिस को साथ लेकर मंगलौर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। स्टोर संचालक मौके से फरार हो गया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने मेडिकल स्टोर में रखी दवाओं की बारीकी से जांच की। शक होने पर उन्होंने मेडिकल स्टोर के ऊपर बने एक कमरे की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में दवा रखी मिली। जांच करने पर दवाएं प्रतिबंधित पाई गई।

अनीता भारती ने बताया कि कमरे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ट्रामाडोल समेत तीन दवाएं मिली हैं। इन दवाओं को बिना डॉक्टर के पर्चे पर नहीं दिया जा सकता है। पता चला कि मेडिकल संचालक बिना पर्चे के ये दवाएं बेच रहा था। पुलिस मौके पर मिले दो युवकों से पूछताछ में जुटी है और मेडिकल स्टोर संचालक पर केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 17 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश