मेडिकल स्टोर पर रेड के दौरान प्रतिबंधित दवा मिली, स्टोर सील

सिरसा। मेडिकल स्टोर पर रेड के दौरान प्रतिबंधित दवाएं पाई गई। इसके चलते औषधि विभाग की टीम ने स्टोर को सील कर दिया।

यह है मामला

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भंभूर में गुरमीत सिंह अपने गुरुनानक फार्मेसी स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। इसके चलते सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार व ड्रग कंट्रोलर सुनील कुमार की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर दबिश दी।

जब टीम ने मेडिकल स्टोर का रिकार्ड जांचा तो स्टोर से प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। ये गोलियां नशे के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल की जाती हंै। इसके बाद उक्त मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सभी थाना व अन्य यूनिट प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यदि कोई किसी अन्य के रजिस्ट्रेशन पर मेडिकल स्टोर चला रहा है, तो उसका रजिस्ट्रेशन कैंसिल करवाया जाए।

Related Posts

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

नई दिल्ली। कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी नई कम कीमतें लागू होंगी। इस संबंध में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने स्पष्ट किया है। पहले से बाजार में…

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 0 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त