कलेक्टर का गुस्सा फूटा

सतना। मध्यप्रदेश के सतना में कलेक्टर मुकेश शुक्ला उस वक्त नाराज हो गए जब उन्हें अमरपाटन एनआईसी खाली मिला। गत दिवस कलेक्टर मुकेश शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर और अमरपाटन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके सामने कई खामियां आई, जिसपर उन ने अधिकारियों को सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण करने आए कलेक्टर ने सबसे पहले अमरपाटन सीएचसी में ओपीडी, मेटरनिटी वार्ड, एनवीएसयू, प्रसव कक्ष, प्रसव पूर्व जांच कक्ष, एनआरसी, एलटीटी और एनएसवी ऑपरेशन कक्ष, पुरुष और महिला मेडिकल वार्ड, ओटी कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने दवा वितरण कक्ष में बांटी जा रही दवाइयों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।

अमरपाटन की एनआरसी में केवल 3 कुपोषित मासूम भर्ती और बाकी बेड खाली थे। जिसपर सीडीपीओ महिला बाल विकास को फटकार लगाते हुए कलेक्टर ने चिह्नित बच्चों को शीघ्र केंद्र में दाखिल कराने के निर्देश दिए।

अमरपाटन के बाद कलेक्टर मुकेश शुक्ला ने सीएचसी रामनगर में भी दवा वितरण कक्ष, स्टोर रूम, पैथोलॉजी जांच कक्ष, मेटरनिटी वार्ड, मेडिकल वार्ड सहित एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया। मुकेश शुक्ला ने मरीजों से सुविधाओं को लेकर बातचीत भी की।

इसके साथ ही कलेक्टर ने अमरपाटन और रामनगर में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के राजस्व कोर्ट का जायजा लिया। राजस्व प्रकरणों के पंजीयन और निराकरण को लेकर कलेक्टर ने साफ किया कि कोई भी राजस्व प्रकरण बिना आरसीएमएस सिस्टम में पंजीयन के नहीं रहना चाहिए।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन