बी कांप्लेक्स और एंटीबायोटिक इंजेक्शन मिले गुणवत्ता जांच में फेल

अमेठी सिटी। बी कांप्लेक्स और एंटीबायोटिक इंजेक्शन गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए हैं। लैब से इनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उक्त दवा व इंजेक्शन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है और इनकी सप्लायर फार्मा कंपनियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। एफएसडीए के अनुसार जांच में फेल मिली इन दवाओं को नष्ट कराया जाएगा।

यह है मामला

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में मिलने वाली दवाओं में बी कांप्लेक्स कॉमन दवा है। हर तीसरे मरीज को मल्टी विटामिन के तौर पर बी कांप्लेक्स की दवा दी जाती है। सरकारी अस्पताल में वितरण के लिए भेजी गई इस दवा की जांच रिपोर्ट में इसे घटिया गुणवत्ता की बताया गया है।

इस दवा की सप्लाई मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित औद्योगिक क्षेत्र की फार्मा कंपनी ने की है। विटामिन बी कांप्लेक्स की एक अन्य दवा का निर्माण देहरादून हाईवे किशनपुर, रुडक़ी में किया गया है। यह दवा भी जांच में फेल मिली है। लैब रिपोर्ट में फेल आई दूसरी दवा एंटीबायोटिक के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला इंजेक्शन है। ये इंजेक्शन जीवाणु संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है।

राजकीय प्रयोगशाला आगरा में हुई जांच में इसे भी अधोमानक पाया गया है। इस दवा की निर्माता उत्तराखंड सिडकुल, रुद्रपुर स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी है। दवा निरीक्षक कमलेश मिश्र ने बताया कि जो दवा व इंजेक्शन जांच में फेल मिले हैं, उनके इस्तेमाल व वितरण पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही संबंधित निर्माता कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। बाजार में भी इनकी बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। अमेठी के सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि दवा फेल होने के बारे में औषधि निरीक्षक का पत्र मिला है। फेल दवा व इंजेक्शन को सरकारी अस्पतालों से वापस कराया जाएगा।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर