नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप नवनिर्मित मकान से जब्त

लखनऊ (उप्र)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप नवनिर्मित मकान से जब्त करने का मामला सामने आया है। एसटीएफ और एफएसडीए की संयुक्त टीम ने लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नकली आक्सीटोसिन पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में दो के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। टीम पकड़े गए माल का आकलन और आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

यह है मामला

एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर मदेयगंज थाना क्षेत्र के एक नवनिर्मित मकान में छापा मारा। यहां गैलन में आक्सीटोसिन भरा हुआ मिला। एक कमरे में छोटी शीशियां मिलीं, जिनमें भरकर इसे बाजार में उतारा जा रहा था। मौके पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें दो युवक पहले भी आक्सीटोसिन इंजेक्शन तैयार करने के आरोप में जेल भेजे जा चुके हैं।

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन

बताया गया कि गैलन में आक्सीटोसिन लिक्विड दिल्ली से लाते थे और उसमें फिनायल, सिरका और पानी मिलाया जाता था। इस मिश्रण को छोटी शीशी में भरा जाता है। लखनऊ में तैयार होने वाला यह आक्सीटोसिन सीतापुर, रायबरेली, गोरखपुर और महराजगंज तक भेजा जाता है। महराजगंज के रास्ते इसे दूसरे राज्यों में भी सप्लाई किया जाता है। फिलहाल एसटीएफ और एफएसडीए की टीम गिरफ्तार लोगों से ब्यौरा जुटा रही है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 16 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए