कैग रिपोर्ट में मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों की खुली पोल

नई दिल्ली। कैग रिपोर्ट में राजधानी दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों की पोल खुल गई है। मोहल्ला क्लीनिक समेत कई मुफ्त योजनाओं के दम पर आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक दशक से ज्यादा सत्ता में रही। इस बार चुनाव प्रचार में भी आम आदमी पार्टी ने इन मुफ्त योजनाओं का खूब प्रचार प्रसार किया। दिल्ली के लोगों को स्वास्थ्य सेवा कैसी मिल रही थी, उसकी कलई अब खुलने लगी है।

कैग रिपोर्ट की ऑडिट से पता चला है कि दिल्ली के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे में महत्वपूर्ण कमियां हैं। 27 अस्पतालों के ऑडिट में सामने आया कि इनमें से 50 फीसदी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। 60 फीसदी अस्पतालों में ब्लड बैंक नहीं और 8 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्रणाली की कमी थी। इनके अलावा, 15 अस्पतालों में मुरदा घर नहीं थे और 12 में एम्बुलेंस सेवाएं नहीं थीं।

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में स्टाफ की कमी भी सामने आई। इसमें नर्सिंग और पैरामेडिक पदों पर 21 और 38 फीसदी जगह खाली थी। राजीव गांधी और जनकपुरी जैसे सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए 74 फीसदी, नर्सिंग स्टाफ के लिए 96 फीसदी और पैरामेडिक्स के लिए 62 फीसदी पद खाली थे। 32,000 बिस्तर जोडऩे की योजना के बावजूद, केवल 1,357 बिस्तर ही जोड़े गए।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए