कैंसर और एंटीबायोटिक्स जैसी जरूरी दवाइयां कल से महंगी होंगी

नई दिल्ली। कैंसर और एंटीबायोटिक्स जैसी कुछ जरूरी 800 दवाइयां 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी। सरकार ने जरूरी दवाओं के दाम में 1.74 फीसदी तक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि वर्ष 2023 में भी 12 फीसदी तक की वृद्धि की गई थी और इससे पहले से ही महंगाई से जूझ रहे मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा था। इन दवाओं में पैरासिटामाल, एज़िथ्रोमाइसीन, एंटी-एलर्जी, एंटी-एनीमिया, और विटामिन्स और मिनरल्स की दवाएं शामिल हैं। ये दवाएं आम बीमारियों के लिए इस्तेमाल होती हैं।

वरिष्ठ फिजिशियन डा. प्रशांत शुक्ला का कहना है कि मधुमेह जैसी बीमारियों में रोजाना दवाइयों की जरूरत होती है। कीमतों में यह बढ़ोतरी मरीजों का मासिक बजट बढ़ाएगी। सरकार को जन औषधि केंद्रों का विस्तार कर सस्ती दवाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

वर्तमान में दवाओं की कीमतें इस प्रकार हैं :

पैरासिटामॉल -10 रुपये
एजिथ्रोमाइसिन -78 रुपये
एंटी एलर्जी- 48 रुपये
एंटी एनीमिया – 90 रुपये
मल्टी विटामिन्स -90 रुपये
नोट : दस टेबलेट के पत्ते की कीमत।

Related Posts

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पटना (बिहार)। नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग होने का मामला प्रकाश में आया है। पूरे बिहार में नकली और नशीली दवाओं का कारोबार हो रहा है। अब तस्कर दवाओं…

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

मैड्रिड। पेट के कैंसर के गंभीर मरीजों के लिए नई दवा उम्मीद जगा रही है। फार्मा एस्ट्राजेनेका की दवा ‘सोने-वी’ का एटवांस स्टेज के पेट के कैंसर के मरीजों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक