सेमाग्लूटाइड दवाओं के निर्माण में जुटी भारतीय फार्मा

नई दिल्ली। सेमाग्लूटाइड दवाओं के निर्माण में कई प्रमुख भारतीय फार्मा जुट गई हैं। डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क द्वारा निर्मित वजन घटाने और डायबिटीज की दवाएं Wegovy और Ozempic का पेटेंट भारत समेत कई देशों में 2026 में समाप्त हो रहा है। इस मौके का लाभ उठाने के लिए डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, ज़ाइडस लाइफसाइंसेज और एमएसएन लैब्स जैसी भारतीय दवा कंपनियां तैयार है।

Zydus ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करते हुए सेमाग्लूटाइड के लिए एक नई निर्माण इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया है। Dr Reddy’s इस परियोजना पर पिछले दस वर्षों से काम कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य न सिर्फ भारतीय बल्कि कनाडा, ब्राजील सहित करीब 80 वैश्विक बाजारों को भी टारगेट करना है, जो 2026 में खुलने वाले हैं।

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के सीईओ एरेज़ इजऱायली ने बताया कि कंपनी API (Active Pharmaceutical Ingredient) और तैयार दवा दोनों क्षेत्रों में निवेश कर रही है। वह अपने वैश्विक भागीदारों के साथ काम कर रही है और कुछ बाज़ारों में सीधे खुद भी उत्पाद बेचने की तैयारी में है।

हैदराबाद स्थित फार्मा कंपनी एमएसन लैब्स ने सेमाग्लूटाइड के लिए विशेष प्लांट शुरू किया है और वह वैश्विक बाजार को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। इसके अलावा सन फार्मा, बायोकॉन, सिप्ला, मैकलियोड्स, हेटेरो लैब्स और नैटको फार्मा जैसी बड़ी कंपनियां भी इस सेगमेंट में अपनी रणनीति बना रही हैं।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 22 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश