सिविल अस्पताल में कार्यरत महिला फार्मासिस्ट बर्खास्त

पानीपत (हरियाणा)। सिविल अस्पताल में कार्यरत महिला फार्मासिस्ट को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बताया गया है कि महिला ने नौकरी ज्वाइन करते समय फर्जी हलफनामा दिया था कि उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। महिला को नौकरी से हटाने का आदेश पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया है। हाईकोर्ट के आदेश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को सेवामुक्त कर दिया है। फार्मासिस्ट 2021 से अब तक जिला सिविल अस्पताल में कार्यरत थी।

यह है मामला

जिला नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. श्यामलाल महाजन ने बताया कि मीनाक्षी नैन को हाईकोर्ट ने बर्खास्त किया है। उनके कार्यालय में इस संबंध में आर्डर भी मिले हैं। उनको यहां से रिलीव कर दिया गया है। मीनाक्षी को ज्वाइनिंग के दौरान फर्जी तरीके से पांच नंबर लेने का दोषी पाया गया है। मूल रूप से जींद की रहने वाली मीनाक्षी नैन 2021 में स्वास्थ्य विभाग में बतौर फार्मासिस्ट भर्ती हुई थी।

भर्ती होने के दौरान उसने विभाग में शपथ-पत्र दिया था कि उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। इससे उसे साक्षात्कार में पांच नंबर अतिरिक्त मिले थे। इन्हीं पांच नंबर से उसको नौकरी मिल गई थी। 2022 में उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने हाई कोर्ट में केस दायर किया था। लगभग तीन साल चली मामले की सुनवाई के बाद अब हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ अपना फैसला सुनाया है। उनको नौकरी से रिलीव कर दिया गया है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 22 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज