मेडिकल डिवाइस पार्क पर नड्डा का दावा झूठा : हिमाचल सरकार

शिमला ( हिमाचल प्रदेश)। मेडिकल डिवाइस पार्क मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा के दावे को राज्य सरकार ने झूठा करार दिया है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने कहा कि राज्य में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने के लिए केंद्रीय धन का उपयोग नहीं किए जाने का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का दावा लोगों को गुमराह करने का प्रयास है।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने राज्य की सुक्खू सरकार को ‘‘सबसे भ्रष्ट’’ करार दिया था और दावा किया कि सरकार ने मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए आवंटित 25 करोड़ की राशि केंद्र को लौटा दी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने 350 करोड़ रुपये की परियोजना को रद नहीं किया है, बल्कि राज्य के सर्वोत्तम हित में इसे स्वतंत्र रूप से क्रियान्वित करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय शर्तों के अनुसार हमें 300 एकड़ बेशकीमती जमीन, जिसकी कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये है, उद्योगपतियों को 1 रुपये प्रति वर्ग मीटर की मामूली दर पर आवंटित करनी थी। यह कुल मिलाकर सिर्फ 12 लाख रुपये होती है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार