अस्पताल में 500 मरीजों पर अवैध क्लिनिकल ट्रायल का भंडाफोड़

अहमदाबाद (गुजरात)। अस्पताल में 500 मरीजों पर 57 अवैध क्लिनिकल ट्रायल करने का का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें नेताओं, फार्मा कंपनियों और सरकारी अस्पताल की मिलीभगत पाई गई है। वडीलाल साराभाई (वीएस) अस्पताल में 500 से अधिक मरीजों पर अवैध मेडिकल ट्रायल किए गए। इस घोटाले की जड़ में अहमदाबाद स्थित कंपनी एस4 रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड का नाम प्रकाश में आया है।

एस4 रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड एक मरीज भर्ती करने वाली कंपनी है। कंपनी ने 29 नवंबर 2024 से प्रभावी एक समझौता वीएस अस्पताल के साथ किया। सूत्रों का दावा है कि यह समझौता पूरी तरह फर्जी था। कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई और अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज बनाए गए।

कंपनी की एक वेबसाइट पर 11 कर्मचारियों का उल्लेख है, जबकि दूसरी वेबसाइट पर 47 कर्मचारियों की सूची है। इस विरोधाभास पर कंपनी ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। क्लिनिकल ट्रायल के लिए भारत में अनिवार्य केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और औषधि नियंत्रक जनरल ऑफ इंडिया को भी इस पूरे मामले की जानकारी नहीं दी गइ। यह साफ तौर पर नियमों का उल्लंघन है।

करीब 500 गरीब मरीजों पर जोड़ों का दर्द, मधुमेह और अन्य दीर्घकालिक बीमारियों के लिए बिना स्वीकृति वाले ट्रायल किए गए। मरीजों से कहा गया कि सरकारी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं और उन्हें नई और उच्च गुणवत्ता वाली निजी दवाएं दी जाएंगी। ज़्यादातर मरीजों को यह तक नहीं बताया गया कि उन पर मेडिकल रिसर्च की जा रही है। इस घोटाले का पर्दाफाश एक युवा नगरसेविका राजश्री केसरी ने किया।

उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा घोटाला है। शिकायतों और व्हिसलब्लोइंग के बाद बनी जांच समिति ने पाया कि अस्पताल में एक अवैध ‘एथिक्स कमेटी’ बनाई गई थी, जिसने निजी फार्मा कंपनियों के लिए मरीजों पर ट्रायल किए और लाखों रुपये वसूले।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट