सेक्स पावर की दवा के नाम पर खिला रहे थे स्टेरॉयड, चार क्लीनिकों से लिए सैंपल फेल

लखनऊ (उप्र)। सेक्स पावर की दवा के नाम पर रोगियों को स्टेरॉयड खिलाए जाने का मामला सामने आया है। चार सेक्सोलोजिस्ट क्लीनिकों से लिए गए दवा के सैंपल जांच में फेल मिले हैं।

यह है मामला

चारबाग और हुसैनगंज में सेक्स क्लिनिक चला रहे डॉक्टर लोगों को शक्तिवर्धक दवाओं के नाम पर स्टेरॉयड मिलाकर दे रहे थे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दो महीने पहले इन क्लिनिकों से लिए दवाओं के सैंपल की जांच की और ये दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई। आरोपी क्लिनिक संचालकों को नोटिस भेजकर केस चलाने की तैयारी की जा रही है।

एक शख्स ने शिकायत की थी कि हुसैनगंज और चारबाग की पांच सेक्स क्लिनिकों के सेक्सोलॉजिस्ट आयुर्वेद दवा के नाम पर मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस पर एफएसडीए की टीमों ने एपी सेन रोड स्थित डॉ. एके जैन, हजरतगंज स्थित एसके जैन, हुसैनगंज स्थित राणा डिस्पेंसरी, हुसैनगंज चौराहा बासमंडी स्थित डॉ. पीके जैन और चारबाग के पानदरीबा स्थित डॉ. ताज क्लिनिक में छापेमारी कर दवाओं के दस सैंपल लेकर मेरठ की लैब भेजे थे।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (औषधि अनुभाग) के अधिकारियों के मुताबिक, पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे साफ हो गया कि आयुर्वेद की दवाओं में सेक्स पोटैंसी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त दवाएं नहीं मिलाई गई थीं, लेकिन स्टेरॉयड की जांच पॉजीटिव आई है। इससे साबित होता है कि कुछ देर तक लोगों का स्टेमिना बढ़ाने के लिए स्टेरॉयड मिलाकर आयुर्वेद की दवाएं दी जा रही थीं।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (औषधि अनुभाग) के सहायक मंडल आयुक्त ब्रजेश कुमार के मुताबिक, जांच में सिर्फ एके जैन की क्लिनिक से ब्रैंडेड कंपनी की दवा मिली थी। बाकी क्लिनिक संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके साथ नारकोटिक्स ऐंड ड्रग की स्पेशल कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी