गोदाम पर रेड कर नशे की ट्रामाडोल गोलियां बरामद की

नाहन (सिरमौर), हिमाचल प्रदेश। गोदाम पर रेड कर नशे की ट्रामाडोल गोलियां बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई एनसीबी ने जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के एक गोदाम पर की और 19 लाख ट्रामाडोल गोलियां बरामद की हैं।

यह है मामला

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने वर्ष 2024 में दिल्ली निवासी कौशिक नामक आरोपी से अमृतसर में भारी मात्रा में दवाएं बरामद की थीं। जांच में पाया गया कि आरोपी का लाइसेंस हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में भी था, जिसके बाद टीम ने यहां दबिश दी है। नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को चला कि कौशिक नामक आरोपी नशे की यह दवाएं गुजरात से लेकर आता है, जिसकी आगे तस्करी की जाती है।

हालांकि आरोपी को पहले ही पंजाब के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। उधर, लाखों की संख्या में पांवटा साहिब में मिली नशे की दवाएं कई सवाल खड़े कर रही हैं। यह दवाएं आरोपी यहां कब से लेकर आ रहा था और उन्हें आगे कहां सप्लाई कर रहा था। एनसीबी अमृतसर जोन ने पांवटा साहिब में एक गोदाम में छापेमारी की और 19 लाख नशे की गोलियां बरामद की हैं।

आरोपी पहले ही पंजाब के मामले में गिरफ्तार है। आरोपी का पांवटा साहिब में भी लाइसेंस था, जिसके बाद यहां दबिश दी गई है। सिरमौर के अतिरिक्त दवा कंट्रोलर सन्नी कौशल , पांवटा साहिब का कहना है कि बरामद की गई दवाएं गुजरात से लाई गईं थीं। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए