दो मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित करने पर सील

गढ़वा। दो मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित करने पर सील कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई सीलकांडी और मझिआंव क्षेत्र में पांच दवा दुकानों पर औचक छापेमारी के दौरान की गई। छापेमारी की खबर लगते ही ज्यादातर दवा दुकानदार अपने स्टोर बंद कर चलेे गए।

यह है मामला

दोनों क्षेत्रों में एक-एक मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित पाए गए। इसके चलते दोनों दवा दुकानों को सील करवा दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार अनधिकृत रूप से चल रही दवा दुकानों की संख्या दो से अधिक भी हो सकती थी लेकिन छापेमारी की भनक लगते ही ज्यादातर दवा दुकानदार अपने स्टोर बंद कर चलेे गए। कांडी मेन रोड में संचालित दवा दुकान भास्कर ड्रग स्टोर में छापेमारी के दौरान संचालक मालिक रत्नेश गुप्ता मिले।

जब उनसे लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह प्रतिबंधित कोटि का था अर्थात उन्हें कुछ सामान्य प्रकृति के ड्रग्स ही बिक्री करने थे। जबकि मौके पर बड़ी मात्रा में एंटीबायोटिक, इंजेक्शन सहित अन्य दवाइयां मिलीं, जोकि प्रथम दृष्टया लाइसेंस की अनुमान्यता से बाहर थे।

इसी प्रकार मझिआंव में नौशाद मेडिकल स्टोर के संचालक मजहर अली अंसारी के पास थोक विक्रेता वाली अनुज्ञप्ति मिली और वह रिटेल का काम करते पाए गए। साथ ही प्रतिबंधित दवाओं का भी कारोबार भी उनके यहां हो रहा था। इस दवा दुकान को भी सील कर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि उपरोक्त दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 3 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़