स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, लगाई दवा दुकान पर रोक

जम्मू। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाओं पर अधिक राशि वसूलने को लेकर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। इस कड़ी में एक बार फिर शिकायत मिलने पर जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य विभाग ने यहीं किया।

विभाग ने दवाओं पर बाजार के मुकाबले अधिक राशि वसूलने की शिकायतों पर जम्मू के प्रमुख पांच अस्पतालों में चल रही संयोग इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड की पांच दवा की दुकानों में अगले आदेश तक बिक्री पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गनाइजेशन की टीमों ने यह कार्रवाई की।

आपको बता दे कि जम्मू के प्रमुख जीएमसी, एसएमजीएस, सीडी, सुपर स्पेशलिटी और गांधीनगर अस्पताल में संबंधित कंपनी की पांच दुकानों पर तत्काल प्रभाव से बिक्री पर रोक लगाई गई है।

इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने कहा कि उनके पास कई शिकायतें आई थीं। जिसमें उक्त दुकानों पर बाजार के मुकाबले दवाओं पर मरीजों से ज्यादा राशि ली जा रही थी। जबकि जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन से हुए समझौते में संबंधित कंपनी की ओर से मरीजों को सभी दवाओं पर 10 से 50 फीसदी की छूट देने की बात है।

बाली ने साफ किया कि लोग आगे भी ऐसा कुछ होता है तो शिकायत कर सकते है। साथ ही वो चाहे तो सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी बात रख सकते है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 27 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी