मेडिकल स्टोर में छापेमारी के दौरान मिली एक्सपायरी दवा

आरा (बिहार)। मेडिकल स्टोर में छापेमारी के दौरान एक्सपायरी दवा पाई गई। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने पीरो के जितौरा में स्थित केशरी मेडिकल स्टोर पर की।

ये है मामला

औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने सूचना के तहत पीरो के जितौरा में स्थित केशरी मेडिकल स्टोर पर रेड की। चार ड्रग इंस्पेक्टरों ने संयुक्त रूप से दुकान पर छानबीन की। छापेमारी की खबर मिलते ही अन्य दवा दुकानदारों में भी हडक़ंप मच गया और उनमें अफरा-तफरी का माहौल रहा। मेडिकल स्टोर में जांच के दौरान एक्सपायरी दवाएं मिली और दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल भी लिए गए।

इन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। छापेमारी के दौरान दुकानदार से क्रय व विक्रय संबंधी रिकार्ड मांगा गया लेकिन वह इसे नहीं दिखा सका। इसके बाद दवाओं की बिक्री पर 20 दिनों के लिए रोक लगा दी गयी। क्रय-विक्रय का बिल प्रस्तुत नहीं करने पर फिर से प्रपत्र 15 जारी किया जायेगा। ड्रग इंस्पेक्टर बृज मोहन प्रसाद ने बताया कि दवा दुकानदार के खिलाफ सहायक औषधि नियंत्रक की ओर से विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

ये रहे टीम में शामिल

छापेमारी टीम में शहरी वन के ड्रग इंस्पेक्टर बृजमोहन प्रसाद, शहरी टू के राकेश कुमार, पीरो अनुमंडल के ड्रग इंस्पेक्टर उमा कुमारी और जगदीशपुर अनुमंडल के ड्रग इंस्पेक्टर राजनंदनी शामिल रहे।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ