प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी पकड़ी, दो तस्कर अरेस्ट

कुचामन सिटी। प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी का मामला पकड़ में आया है। डीडवाना पुलिस ने मेगा हाईवे पर करीब 10 लाख रुपए की नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी और दो तस्करों को भी गिरफ्त में लिया है। दोनों आरोपी पंजाब निवासी हैं। पुलिस ने दवा तस्करी कर ले जाई जा रही पिकअप और आरोपियों से दो मोबाइल भी जब्त किए। प्रतिबंधित 41000 नशीली टैबलेट गाड़ी में गुप्त बॉक्स बनाकर छुपाई गई थी। इस प्रतिबंधित दवा को पंजाब ले जाया जा रहा था।

यह है मामला

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि डीडवाना पुलिस ने मेगा हाईवे पर नाकाबंदी कर रखी थी। वाहनों की जांच के दौरान पंजाब नंबर की संदिग्ध पिकअप गाड़ी दिखाई दी। थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने पिकअप चालक से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके चलते पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली। पिकअप में सब्जी के खाली कैरेट भरे थे। इन्हें हटाया तो गुप्त बॉक्स मिला और उसमें नशीली दवा के 205 पैकेट पाए गए।. हर पैकेट में 20 स्ट्रिप और प्रत्येक स्ट्रिप में 10-10 टैबलेट यानी कुल 41000 टेबलेट बरामद हुई।

पिकअप में सवार दोनों लोगों से इन टैबलेट्स के संबंध में कोई वैध दस्तावेज और परमिट नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के तरनतारण जिले के जितेंद्र सिंह व शमशेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 18 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट