दवा प्राइसिंग और लॉन्चिंग के बनेंगे नए नियम!

नई दिल्ली: सरकार शीघ्र ही नई दवा की प्राइसिंग और लॉन्चिंग के तकनीकी पहलू समेत ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर लागू कराने से जुड़े मामले पर विचार विमर्श के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाएगी। डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स (DOP) ने बताया विशेषज्ञों की इस मल्टी-डिसिप्लिनरी कमिटी का कन्वीनर नेशनल फार्मास्युटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) के सदस्य सचिव को बनाया जाएगा। DOP के ऑर्डर के मुताबिक, इसमें सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO), डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च/इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और NIPER के प्रतिनिधि सदस्य के तौर पर शामिल किए जाएंगे। विशेषज्ञ समिति बनाने का फैसला जरूरी प्रावधान के साथ नई दवाओं के मूल्य निर्धारण और उनके लॉन्च से जुड़े हर तकनीकी पहलू पर विचार-विमर्श करने के लिए लिया गया है। फैसला लेने में ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर 2013 को लागू करने से हासिल अनुभव को आधार बनाया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल के मुताबिक, NPPA एप्लिकेशन मिलने के चार हफ्तों के भीतर इस पर फैसला करेगा और कमेटी की राय जानने के लिए उसके पास भेज देगा। कमेटी भी उस पर चार सप्ताह के अंदर-अंदर अपनी रिपोर्ट देगी।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 1 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 1 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 1 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR