अनुसूचित दवा की अवैध बिक्री को लेकर इंडियामार्ट पोर्टल को नोटिस

चेन्नई (तमिलनाडु)। अनुसूचित दवा की अवैध बिक्री को बढ़ावा देने पर इंडियामार्ट पोर्टल को नोटिस थमाया गया है। कांचीपुरम जिला पुलिस ने इंडियामार्ट के निदेशकों को युवाओं को अवैध रूप से अनुसूचित दवाएं खरीदने की अनुमति देने के लिए नोटिस जारी किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई कम से कम 10 युवकों की गिरफ्तारी के बाद की है। इन्होंने पोर्टल के माध्यम से अवैध रूप से अनुसूचित दवाओं की खरीदी की थी। कांचीपुरम जिले के श्रीपेरंबदूर और ओरागदम में टेपेंटाडोल और नाइट्राजेपाम की 10 हजार से अधिक गोलियां जब्त की गई थीं। इस समूह ने बिना किसी पर्चे के पोर्टल के माध्यम से दिल्ली और अन्य राज्यों से अनुसूचित दवाओं की खरीद की थी और उन्हें इलाके में बेचा था।

इंडियामार्ट का उपयोग देश भर में कई युवा अनुसूचित दवाओं की खरीद के लिए कर रहे हैं। इन्हें उचित दस्तावेजी चिकित्सा सलाह के बिना बेचने की अनुमति नहीं है। इंडियामार्ट नेटवर्क का इस्तेमाल अनुसूचित दवाओं की लत में फंसे युवाओं को इन दवाओं के अवैध आपूर्तिकर्ताओं से जोडऩे के लिए किया जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधी खतरे के बारे में पता होने के बावजूद इंडियामार्ट ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कुछ नहीं किया है।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पोर्टल ने अनुसूचित दवाओं की अवैध खरीद में युवाओं को बढ़ावा दिया। किसी भी अवैध खरीद को रोकना पोर्टल की जिम्मेदारी है। इसलिए हमने पोर्टल के निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 26 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट