आयरन इंजेक्शन और ग्लूकोज के इस्तेमाल पर रोक लगाई

नई दिल्ली। आयरन इंजेक्शन और ग्लूकोज (इलेक्ट्रोलाइट) के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इन दवाओं की जांच में एलर्जी और फंगस संक्रमण की शिकायत मिली थी। इसकी पुष्टि होने के बाद दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने यह कदम उठाया है।

यह है मामला

दिल्ली सरकार के तीन अलग-अलग अस्पतालों में आयरन इंजेक्शन और ग्लूकोज के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। दवाओं की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद दवाओं का परीक्षण किया गया। महानिदेशालय ने पत्र लिखकर गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल, डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान और जीबी पंत अस्पताल के चिकित्सा निदेशकों को इस बारे निर्देश दिए हैं। आगामी आदेश तक दवा के इस्तेमाल पर रोक और सतर्क रहने को कहा है।

इनमें से किसी भी दवा की एक्सपायरी डेट भी खत्म नहीं हुई है। गुरु गोबिंद सिंह और हेडगेवार आरोग्य संस्थान में आयरन इंजेक्शन में एलर्जिक रिएक्शन और एडवर्स ड्रग रिएक्शन का पता चला। जीबी पंत अस्पताल में 500 एमएल के ग्लूकोज पैक की जांच में फंगस संक्रमण की बात सामने आई। इन दवाओं के बैच नंबर भी अलग हैं।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ