मेडिकल स्टोरों पर रेड में आयरन बढ़ाने की नकली दवा बरामद

मोतिहारी। मेडिकल स्टोरों पर रेड के दौरान आयरन बढ़ाने की नकली दवा बरामद हुई है। छापेमारी के बाद औषधि विभाग ने इस दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है। इससे पहले भी गैस्ट्रिक की दवा पेंटी 40 और एंटीबायोटिक 625 फर्जी बैच की पकड़ी गई थी। इसे जब्त कर इनकी बिक्री पर रोक लगाई गई थी।

तीन महीने में इस नकली दवा सहित बगैर बिल की करीब पचास लाख की दवाइयां जब्त की गई। वहीं दो दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर पर केस भी किया गया है। कई लाइसेंसी दुकान में मैकिलियोडस कम्पनी की आरोफर एफसीएम दवा का मिलान नहीं हुआ। इन्हें जांच के लिए पटना लैब भेजा गया तो ये नकली पाई गई।

नकली दवा की पहचान के लिए सरकार ने करीब तीन सौ दवाओं का क्यूआर कोड जारी किया है। कोई भी ग्राहक दवा दवा पर लिखे क्यूआर कोड का मोबाइल से मिलान कर सकता है। कोड से नकली दवा, बगैर बैच नंबर या जाली बैच नंबर का पता चलता है।

उत्तर प्रदेश ,पटना सहित पूर्वी चंपारण में लगातार दवा कंपनी के जाली बैच नंबर के साथ बगैर बिल की दवा पकड़ी गई हैं। इसके बाद सरकार ने एक बार कोड जारी किया है। इस बार कोड से नकली दवा की पहचान की जा सकती है। जिले में पांच हजार से अधिक बगैर लाइसेंस की दवा का संचालन हो रहा है। इन दुकानों में होलसेलर के द्वारा बगैर बिल की लाखों की दवा सस्ती कीमत पर सप्लाई की जा रही है।

अधिकांश दवा पर किसी दवा कंपनी का फर्जी बैच नंबर लगा होता है। कुछ दवा बगैर बैच नंबर की भी होती हैं जिसे कम रेट पर बगैर लाइसेंस धारक को दिया जा रहा है। दवा विक्रेता संघ ने ड्रग विभाग के जांच अभियान में पारदर्शिता लाने की मांग की है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ