नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़ कर प्रतिबंधित दवाएं जब्त

रुडक़ी (उत्तराखंड)। नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़ कर प्रतिबंधित दवाएं बरामद करने में सफलता मिली है। एसटीएफ और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने फर्जी दवा निर्माण और आपूर्ति गिरोह का पर्दाफाश किया है।

टीम ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट्स, केमिकल पाउडर और पैकिंग सामग्री जब्त की। आरोपियों के पास इन दवाओं का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इससे पता चलता है कि यह रैकेट आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा था।

जांच में सामने आया कि मास्टरमाइंड नवीन बंसल ने राजस्थान से नेटवर्क संचालित किया हुआ था। उन्होंने डॉ. मित्तल लेबोरेटरी, सेलाकुई देहरादून और रुडक़ी के स्थानीय सहयोगियों की मदद से यह अवैध धंधा चला रखा था। रुडक़ी के रामनगर में आरोपी लोकेश गुलाटी के घर स्थित गोदाम से 263 किलो पैरासिटामोल पाउडर, 2.4 किलो जिंक पाउडर, बिना पैकिंग की दवाएं और 16,200 टैबलेट्स बरामद की गईं। अन्य दो लोगों प्रदीप धीमान और मोहतरम अली के पास भी अलग-अलग ब्रांड की हजारों टैबलेट्स मिली।

टीम ने दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। आरोपियों को नोटिस जारी किया है और 15 दिन के अंदर वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा है। वैध लाइसेंस न दिखा पाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

सूरत (गुजरात)। अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट किए हैं। शहर के डिंडोली इलाके में एसओजी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिकों पर…

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 24 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़